भोपाल - मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर और आगर में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर समेत 18 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
होशंगाबाद में बाढ़ के साथ ही सीहोर, रायसेन, सागर में तेज बारिश और मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना दौरा रद्द कर दिया। सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास पर आपात बैठक बुलाई। उन्होंने प्रदेश की प्रमुख नदियों के जलस्तर की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि स्थिति पर नजर बनाए रखें। जहां जैसी जरूरत हो, उस पर तुरंत कदम उठाएं।
शिवराज ने कहा कि नर्मदा और उसकी सहयोगी नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ अलर्ट पर हैं।