भोपाल- (संवाददाता डेस्क) मध्यप्रदेश में शिवराज की मिनी कैबिनेट बनने के 71 दिन बाद गुरुवार यानी 2 जुलाई को मंत्रिमंडल का पहला विस्तार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को खुद इस बारे में जानकारी दी। पिछली बार 5 मंत्रियों वाली मिनी कैबिनेट ने 21 अप्रैल को शपथ ली थी। इस बार भाजपा नए चेहरों और वरिष्ठ विधायकों को मंत्रिमंडल में एडजस्ट करने को लेकर उलझन में है।
'किल कोरोना अभियान' की शुरुआत के बाद जब मीडिया ने शिवराज से इस बारे में पूछा ताे उन्होंने कहा, ‘‘जब भी मंथन होता है, अमृत निकलता है। अमृत तो बंट जाता है, लेकिन विष शिव पी जाते हैं
।’’
आनंदीबेन आज शपथ लेंगी, कल विस्तार
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल के तौर पर शपथ लेंगी। इसके बाद कल नए मंत्रियों का शपथ समारोह होगा।