दिल्ली - (संवाददाता डेस्क) संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों ने भारी समर्थन के साथ 2021-22 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की गैर-स्थायी सीट के लिए भारत का चुनाव किया। पीएम मोदी ने इसपर धन्यावाद करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- भारी समर्थन के लिए आभारी हूं, भारत यूएनएससी के गैर-स्थायी सदस्य सीट के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुआ है।
भारत को मिले 192 वैध वोटों में से 184 मिले। बता दें कि एशिया-प्रशांत श्रेणी की सीट से भारत आठवीं बार गैर-स्थायी सदस्य बना है। बहुपक्षीय प्रणालियों में सुधार के लक्ष्य के साथ भारत इस कार्यकाल का बेहतर उपयोग करके एक स्थायी सीट के अपने दावे को आगे बढ़ा सकेगा। सीट के लिए दावेदार सात देशों में, भारत 2021-22 के लिए क्षेत्र से निर्विरोध था।
यूएन हेडक्वार्टर, कोरोना महामारी की वजह से 15 मार्च से ही बंद था। आज यहां पर तीन चुनाव कराए गए। सभी सदस्य देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अगले प्रेसिडेंट, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच गैर अस्थायी देशों और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए वोट किया।इसके साथ ही भारत संयुक्त राष्ट्र के शक्तिशाली 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में शामिल गो गया है।