जबलपुर - (संवाददाता डेस्क) - एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है। यहां गोहलपुर के चार खम्भा इलाके के नाले में नवजात शिशु का शव मिला है।इलाके के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी तब मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला और उसे पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवजात लड़का है और उसकी उम्र करीब 8 महीने बताई जा रही है।
जबलपुर में नवजातों को इस प्रकार फेंकने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है।बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।सवाल यह उठता है कि इस मासूम को इस तरह नाले में क्यों फेंका गया और उसकी मौत कैसे हुई।बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।