भोपाल - (संवाददाता डेस्क) मध्यप्रदेश के पूर्व खेल मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस इसे काला दिवस के रूप में मना रही है। भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि एमपी में भाजपा की सरकार खरीदी हुई सरकार है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सरकार एक कमरे से चलने वाली और झूठ बोलने वाली सरकार है
प्रदेश के शिव सरकार को घेरते हुए पटवारी ने कहा कि प्रदेश में असंवैधानिक सरकार है।
शिवराज मंत्री मंडल पर तंज कस्ते हुए जीतू ने पत्रकारों को बताया कि यह हास्यास्पद है कि शिव की सरकार ऐसे ही चल रही है जो 100 दिन पूरे हो जाने के बाद भी मंत्रिमंडल नहीं बना पाई। शिवराज अपना मंन्त्री मंडल खुद नहीं बना पा रहे हैं।
भाजपा ने गिराई सरकार- सज्जन सिंह
कमलनाथ सरकार के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि 2018 में जनता ने कांग्रेस को चुना था और कमलनाथ के काम जनता ने पसंद भी किए। लेकिन MLA की खरीद फरोख्त कर भाजपा ने सरकार गिराई। यही नहीं भाजपा ने संविधान को घायल भी किया और संविधान की पीठ में छुरा घोंपा।
ज्योतिरादित्य को घेरते हुए सज्जन सिंह ने कहा कि सिंधिया ने कांग्रेस को धोखा दिया। भाजपा अच्छी सरकार प्रदेश को नहीं दे सकती, क्योंकि प्रदेश में भाजपा में 8 ग्रुप हैं।
भाजपा में होगा बड़ा विस्फोट-
सज्जन के अनुसार भाजपा में मंत्रिमंडल बना तो भाजपा के बड़े नेता जानते हैं कि पार्टी के अंदर एक बड़ा विस्फ़ोट होगा।